Thursday, 10 July 2014

नींबू : गुण में मीठा, स्वाद में खट्टा

FILE
* सुबह-शाम एक गिलास पानी में एक नींबू निचोड़कर पीने से मोटापा दूर होता है।

* बवासीर (पाइल्स) में रक्त आता हो तो नींबू की फांक में सेंधा नमक भरकर चूसने से रक्तस्राव बंद हो जाता है।

* आधे नींबू का रस और दो चम्मच शहद मिलाकर चाटने से तेज खाँसी, श्वास व जुकाम में लाभ होता है।

* नींबू ज्ञान तंतुओं की उत्तेजना को शांत करता है। इससे हृदय की अधिक धड़कन सामान्य हो जाती है। उच्च रक्तचाप के रोगियों की रक्तवाहिनियों को यह शक्ति देता है।

* एक नींबू के रस में तीन चम्मच शकर, दो चम्मच पानी मिलाकर, घोलकर बालों की जड़ों में लगाकर एक घंटे बाद अच्छे से सिर धोने से रूसी दूर हो जाती है व बाल गिरना बंद हो जाते हैं।

* एक गिलास पानी में एक नींबू निचोड़कर सेंधा नमक मिलाकर सुबह-शाम दो बार नित्य एक महीना पीने से पथरी पिघलकर निकल जाती है।

* नींबू को तवे पर रखकर सेंक लें (दो भाग करके)। उस पर सेंधा नमक डालकर चूसें। इससे पित्त की दिक्कत खत्म होती है।

गर्मी में लड़कियों के लिए खास टिप्स

गर्मी में लड़कियों के लिए खास टिप्स
FILE


गर्मी ने सबका हाल बेहाल करना शुरू कर दिया है। इसका असर बच्चों व बूढ़ों पर पड़ा है, तो महिलाएं भी इससे अछूती नहीं रही हैं।

कामकाजी महिलाओं और लड़कियों को गर्मी के मौसम में बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यहां हम महिलाओं को गर्मी से बचने के कुछ उपाय बता रहे हैं।

1. धूप में बाहर जाने से 20 मिनट पहले सनस्क्रीन लगाएं। यह आपको सनबर्न, स्कीन टैन आदि से बचाएगा। आपका सनस्क्रीन SPF15 या उससे ज्यादा का होना चाहिए।
2. इसके साथ जब भी बाहर जाएं तो गॉगल, हैंड ग्लव्स और स्कॉर्फ भी पहनें।

आइस क्यूब्स : गर्मियों के लिए सही उपाय

आइस क्यूब्स : गर्मियों के लिए सही उपाय
FILE


ठंडे और वर्ग क्यूब्स भी कई तरह से सौंदर्य के लिए लाभकारी हैं।

आइस क्यूब्स गर्मियों के लिए सही उपाय हैं और जो लोग अब तक इस बारे में जागरूक नहीं थे, उनके लिए जानकारी है कि बर्फ से सुंदरता में काफी लाभ होता है और विशेष रूप से गर्मियों में त्वचा के लिए बर्फ बहुत अच्छी है।

आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाएंगे आसान ब्यूटी टिप्स

आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाएंगे आसान ब्यूटी टिप्स
ब्यूटी केयर टिप्स : कॉस्मेटिक गाइड बनाएं आपको खूबसूरत
Webdunia

FILE


वैसे तो आजकल मार्केट में मल्टीपरपज कॉस्मेटिक्स उपलब्ध हैं, जैसे कि मॉइश्चराइजर और सनस्क्रीनयुक्त फाउंडेशन, थ्री इन वन लिपस्टिक, ग्लास और टिंट। लेकिन थोड़ा-सा ट्रिक अप्लाई करें तो आप अपने रेग्युलर कॉस्मेटिक्स को भी मल्टीपरपज बना सकती हैं।

1. फाउंडेश

* इसे आप मॉइश्चराइजर, प्राइमर या हाईलाइटर के तौर पर इस्तेमाल कर सकती हैं।
* मॉइश्चराइजर में थोड़ा-सा फाउंडेशन मिक्स करके अप्लाई करें। इससे आपको परफेक्ट फिनिश्ड लुक मिलेगा।
* आई शेडो लगाने से पहले फाउंडेशन को आईलिड पर प्राइमर की तरह यूज करें। इसके लिए फाउंडेशन के डॉट्स लिड पर अप्लाई करें और अच्छी तरह ब्लैंड करें।

बालों का झड़ना रोकें

बालों का झड़ना रोकें  
ND

बच्चे को जन्म देना एक स्त्री का नया जन्म होता है। प्रायः विवाह के पश्चात ससुराल वालों की अपेक्षाओं पर खरे उतरने का एक मनोवैज्ञानिक दबाव महिलाओं पर होता है। साथ ही नई दिनचर्या में स्वयं को ढालना भी एक बड़ा काम होता है।

इस समय स्त्री अपने स्वास्थ्य और सौंदर्य का ठीक से ध्यान नहीं रख पाती। प्रसव के पश्चात अत्यधिक बाल झड़ने का प्रमुख कारण है आयरन एवं कैल्शियम आदि पोषक तत्वों का अभाव एवं उचित आराम का न मिल पाना। बच्चे के पैदाइश की पूरी प्रक्रिया में स्त्री के शरीर में कई प्रकार के परिवर्तन होते हैं।

पहले तीन महीने फोलिक एसिड की गोली एवं उसके बाद आयरन एवं कैल्शियम की गोलियां डॉक्टर की सलाह पर गर्भावस्था में ली जानी चाहिए। इससे शिशु के साथ ही बालों के स्वास्थ्य पर भी अनुकूल प्रभाव पड़ता है। साथ ही गर्भावस्था के समय स्त्रावित होने वाले हार्मोन के कारण भी बालों का स्वास्थ्य सुधरता है।

चमकदार बालों के लिए नेचुरल टिप्स

Hair Care Tips in Hindiचमकदार बालों के लिए नेचुरल टिप्स
ND
सुन्दर, काले व चमकदार बाल नारी की सुंदरता में चार चांद लगा देते हैं। पुराने समय में बालों के रखरखाव व निखार के लिए नारियां अनेक तरीके इस्तेमाल में लाती थीं, जिनसे बाल वास्तव में ही काले, घने, मजबूत और चमकदार बनते थे।

लेकिन आज के युग में कई तरह के साबुन और अन्य चीजों को बालों की सार-संभाल के लिए प्रयोग में लाया जाने लगा है। इनसे बाल पोषक तत्व हासिल करने के स्थान पर समय से पूर्व टूट कर गिरने लगते हैं, साथ ही सफेद होने लगते हैं।

हम अपने पाठकों को बालों के रख-रखाव के बारे में कुछ ऐसी महत्वपूर्ण जानकारियां दे रहे हैं, जिन्हें इस्तेमाल में लाकर बालों को सुदृढ़, काले और चमकदार बनाया जा सकता है।

* भूलकर भी अपने सिर के बालों के साथ ज्यादा एक्सपेरिमेंट न करें। ऐसा करने से बाल कमजोर होकर असमय टूटने लगते हैं।

* बालों की साफ-सफाई में लापरवाही न बरतें। याद रखें कि पसीना बालों की जड़ों में पहुंचने पर बालों को नुकसान पहुंचाता है। इससे बचने के लिए हफ्ते में कम से कम दो बार बालों की सफाई जरूर करें।

Hair Care Tips in Hindi
ND
* बालों में अक्सर रूसी की समस्या उत्पन्न हो जाया करती है जिससे बाल बेजान होकर टूटने लगते हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए सबसे पहले बालों में अच्छी तरह तेल लगा लें, ‍फिर गर्म पानी में भीगे तौलिए से बालों को भाप दें। ऐसा करने से बालों की रूसी खत्म हो जाएगी।

* प्रयोग में लाई गई चाय की पत्ती को थोड़े से पानी में उबाल लें। इसके ठंडा होने पर इसे बालों में लगाएं। हफ्ते में कम से कम एक बार इस क्रिया को जरूर करें। इस क्रिया को करने से बाल मजबूत हो जाएंगे।

* खट्टी दही में चुटकी भर फिटकरी मिला लें, साथ ही थोड़ी सी हल्दी भी मिला लें। इस मिश्रण को सिर के बालों में लगाने से सिर की गंदगी तो दूर होती ही, साथ ही सिर में फैला संक्रमण भी दूर होता है। इस क्रिया को करने से सिर के बाल निखर उठते हैं।

मॉनसून में कैसे करें बालों की देखभाल

मॉनसून में कैसे करें बालों की देखभाल

बारिश का मौसम बहुत अच्छा होता है। हर तरफ हरियाली और प्राकृतिक सुंदरता फैली होती है। लेकिन इसी मौसम में बालों की कई समस्याएं पैदा हो जाती है जैसे बालों का टूटना और झड़ना इनकी आम समस्या है, क्योंकि बारिश का पानी बालों के लिए अच्छा नहीं होता है।

FILE


ज्यादा देर तक स्कल्प का गीला रहना बालों की अनेक समस्याओं को जन्म देता है। हम आपको कुछ हेयर केयर टिप्स बता रहे हैं जिन्हें आजमा कर आप अपने बालों को मानसून में भी हेल्दी रख सकतीं हैं।

- अगर आपके बाल बारिश के पानी में अक्सर गीले हो जाते है तो आपको उन्हें शैम्पू से जरूर धोना चाहिए नहीं तो बारिश के पानी से पैदा हुई नमी फंगस का रूप ले लेगी।

- गीले बालों को बड़े दांत वाले कंघे से सुलझाएं।