पुदीना-तुलसी से कैंसर का सफाया
ND
चूहों को दो समूहों में विभाजित किया गया। इसके बाद एक समूह पर रासायनिक लेप लगाया गया, जबकि दूसरे समूह पर तुलसी और पुदीने का लेप लगाया गया। एक महीने बाद देखा कि जिन चूहों पर तुलसी और पुदीने का लेप नहीं लगाया गया था, उनके शरीर पर कई गहरे जख्म बन गए। जिन चूहों को पुदीना और तुलसी का लेप लगाया गया था उन पर 11 महीने बाद ऐसे जख्म हुए। जाहिर है इससे दूसरे समूह के चूहों की प्रतिरोधी क्षमता बढ़ गई।
ND
कैंसर तब होता है जब शरीर में पाए जाने वाले फ्री रेडिकल किसी कोशिका की आनुवांशिक बनावट को असंतुलित बना देते हैं। इससे कोशिका विभाजन की प्रक्रिया काफी तेज हो जाती है। पुदीना और तुलसी में कई तरह के पाचक तत्व भी पाए गए हैं, जो फ्री रेडिकल को नष्ट कर सकते हैं। बबूल और गोखरू के पौधों में भी कैंसर-निरोधक इंजाएम पाए जाते हैं।
No comments:
Post a Comment