Thursday, 10 July 2014

सेहत के लिए फायदेमंद चुगलखोरी

सेहत के लिए फायदेमंद चुगलखोरी
ND
आमतौर पर चुगलखोर आदमी को अच्छा नहीं माना जाता है लेकिन एक ताजा अध्ययन की मानें तो कभी-कभी चुगलखोरी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद भी होती है। इससे तनाव दूर होता है और बुरी आदतों पर लगाम लगती है।

बार्कले यूनिवर्सिटी ऑफ कैलीफोर्निया के शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में बताया है कि ऐसे लोग जो चुगलखोर होते हैं खासकर जिनकी आदत बुरी होती है, वे सामाजिक आदत को बरकरार रखने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं और ऐसे लोग खुद को तनाव से दूर रखते हैं।

जर्नल ऑफ पर्सनैलिटी एंड सोशल साइकोलॉजी जर्नल में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक शोधकर्ताओं ने चुगलखोरी से संबंधित अध्ययन को कई क्रम में अंजाम दिया। अपने पहले अध्ययन में शोधकर्ताओं ने 51 लोगों को शामिल किया। इन लोगों से गेम खेलते खिलाड़‍ियों के स्कोर को चेक करने के लिए कहा गया। इसी समय इनके दिल की धड़कन की माप ली गई।

No comments:

Post a Comment