Thursday, 10 July 2014

बालों का झड़ना रोकें

बालों का झड़ना रोकें  
ND

बच्चे को जन्म देना एक स्त्री का नया जन्म होता है। प्रायः विवाह के पश्चात ससुराल वालों की अपेक्षाओं पर खरे उतरने का एक मनोवैज्ञानिक दबाव महिलाओं पर होता है। साथ ही नई दिनचर्या में स्वयं को ढालना भी एक बड़ा काम होता है।

इस समय स्त्री अपने स्वास्थ्य और सौंदर्य का ठीक से ध्यान नहीं रख पाती। प्रसव के पश्चात अत्यधिक बाल झड़ने का प्रमुख कारण है आयरन एवं कैल्शियम आदि पोषक तत्वों का अभाव एवं उचित आराम का न मिल पाना। बच्चे के पैदाइश की पूरी प्रक्रिया में स्त्री के शरीर में कई प्रकार के परिवर्तन होते हैं।

पहले तीन महीने फोलिक एसिड की गोली एवं उसके बाद आयरन एवं कैल्शियम की गोलियां डॉक्टर की सलाह पर गर्भावस्था में ली जानी चाहिए। इससे शिशु के साथ ही बालों के स्वास्थ्य पर भी अनुकूल प्रभाव पड़ता है। साथ ही गर्भावस्था के समय स्त्रावित होने वाले हार्मोन के कारण भी बालों का स्वास्थ्य सुधरता है।

No comments:

Post a Comment